Friday, December 16, 2011

SPIRITUAL TIPS

REQUEST KINDLY READ AND COMMENT

BY ASTRO VIND GOEL - FROM FACEBOOK


शिव के यह त्रिगुण स्वरूप भैरव अवतार -



शिव की रज, तम व सत्व गुणी शक्तियों के आधार पर भैरव स्वरूप कौन है व उनकी साधना किन 


इच्छाओं को पूरा करती है - 



बटुक भैरव - यह भैरव का सात्विक व बाल स्वरूप है। जिनकी उपासना सभी सुख, आयु, निरोगी 


जीवन, पद, प्रतिष्ठा व मुक्ति प्रदान करने वाला माना गया है। 


काल भैरव - यह भैरव का तामस किन्तु कल्याणकारी स्वरूप माना गया है। इनको काल का 


नियंत्रक भी माना गया है। इनकी उपासना काल भय, संकट, दु:ख व शत्रुओं से मुक्ति देने वाली मानी 


गई है।

आनंद भैरव - भैरव का यह राजस स्वरूप माना गया है। दश महाविद्या के अंतर्गत हर शक्ति के साथ 



भैरव उपासना ऐसी ही अर्थ, धर्म, काम की सिद्धियां देने वाली मानी गई है। तंत्र शास्त्रों में भी ऐसी 


भैरव साधना के साथ भैरवी उपासना का भी महत्व बताया गया है।




शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने -



शनिवार के दिन एक काले कपड़े में काले उड़द, काले तिल और लोहे की वस्तु बांध लें। शनिदेव को 


अर्पित करें और पूजा करें। इसके बाद किसी ब्राह्मण, किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले कपड़े में बंधी 


तीनों चीजें दान कर दें। ऐसा हर शनिवार को किया जाना चाहिए। कुछ ही दिनों में इसके 


सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे।


ऐसे पता चलता है, शनि परेशानियों से देख रहा है-

- अगर भूमि, वाहन या अन्य सम्पत्ति से संबंधित विवाद या परेशानियां आने लगती है तो समझ 



लेना चाहिए शनि की टेढ़ी नजर आपको परेशान कर रही है।

- कर्ज लेनी की स्थिति भी तब ही बनती है जब शनि की टेढ़ी नजर आपको परेशान करती है।

- अगर आपको कमर दर्द रहने लगा हो या कमर झुकने लगी हो तो समझ लें आप पर शनि की टेढ़ी नजर है।

- जोड़ों में दर्द होना भी शनि की टेढ़ी नजर के कारण होता है।

- अगर आपके घर में कलेश हो रहो हो तो समझें आप पर शनि की टेढ़ी नजर हैं।

- मित्रों और रिश्तेदारों से विवाद होना भी शनि के कारण होता है।

- जूते-चप्पल का बार-बार टूटना, गुम होना शनि के विपक्ष में होने का संकेत है।

- आपका व्हीकल खराब रहने लगे तो समझना चाहिए शनि की टेढ़ी नजर परेशान कर रही है।

- अगर व्यवसाय में आपका पार्टनर गबन कर दें या धोखा दे तो समझें शनि के कारण ऐसा हो रहा है।

- शनि के कारण ही दिन-ब-दिन ऋण, लोन, उधार बढ़ता जाता है ।

No comments: