Saturday, March 15, 2014

होली पर्व पर राशि अनुसार विशेष उपाय​ :

http://gurukrupajyotish.yolasite.com/%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF-%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7-%E0%A4%89%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%AF.php


आलेख - पं. कंदर्प आचार्य


गुरुकृपा, जैन मंदीर के पास,
मु.पो.- लिमडी, ता- झालोद, जि- दाहोद.
पिन कोड- 389180 ( गुजरात )  
मो: 09724452512, 09724452616


 हमारे प्राचीन मनीषियों ने फाल्गुन पूर्णिमा को विशेष महत्त्व देते हुए उस दिन गेहूंजौ आदि की बालियां होलिका में भून कर नवान्नेष्टि करने का निर्देश दिया है और एक-दूसरे को मिष्टान सहित बांट कर खाने-खिलाने को लाभप्रद बताया है। पूजा-पाठ व साधना की दृष्टि से भी होली की रात्रि को अति महत्त्वपूर्ण बताया गया है जिसमें संकल्प लेकर किए जाने वाले उपायों का लाभ अवश्य प्राप्त होता है। द्वादश राशि के जातक-जातिकाएं होली के दिन क्या उपाय करें कि उनके घर में खुशहाली आएकारोबार में वृध्दि होधन लाभ हो और आस पास का सम्पूर्ण वातावरण मंगलमय हो।
होली पर्व पर राशि अनुसार विशेष उपाय​ :
मेष राशि :
1. इस राशि के जातक-जातिकाओं को किसी भी प्रकार की कारोबारीपारिवारिक या स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानी हो या इसका हमेशा भय बना रहता हैमेहनत का उचित फल नहीं मिलता हो। तो होलिका दहन के समय एक तांबे की कटोरी में चमेली का तेलपांच लौंग और आंवले के पेड़ के पांच पत्तेथोड़ा सा गुड़। यह सभी समान कटोरी में रख दें। मंगल गायत्री का 108 बार जाप करते हुए समस्त सामग्री को होलिका दहन के समय होलिका में अर्पित कर देना चाहिए। प्रात: काल सुबह होली की थोड़ी सी राख लेकर आएं और उस राख को चमेली के तेल में मिला कर अपने शरीर पर मालिश करें। किसी भी तरह की समस्या होगी उसका निवारण होगा। एक घंटे बाद हल्के गरम पानी से स्नान कर लें।
2. दूसरे दिन ब्रह्ममुर्हूत्त में जहाँ होली जली थी वहाँ की सात चुटकी राखसात तांबे के छेद वाले सिक्केलाल कपड़े में बांधकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर टांग दें या इस सामग्री को अपनी तिजोरी में रख दें। धन लाभ अवश्य होगा।
वृष राशि:
1. इस राशि के जातक-जातिकाओं को यदि व्यापारिक समस्या होघर में सुख शांति न होलेन-देन के मसलों से परेशानी होस्वास्थ्य अनुकूल न रहता होकारोबार से लाभ न मिल रहा हो तो चाँदी की कटोरी ले लें और उसमें थोड़ा सा दूधपांच चुटकी चावल डाल देंगुलमोहर के पांच पत्ते डाल दें। थोड़ा पांच चुटकी शक्करइन सारे सामानों को होलिका दहन के समय शिव गायत्री का 108 बार जाप करके अग्नि को समर्पित कर दें। कैसी भी व्यापारिक समस्या होगी उसका निवारण हो जाएगा।
2. होली के प्रात:काल सफेद कपड़े में 11 चुटकी होलिका दहन की राख और एक सिक्का चाँदी का बांध लें। इस सामग्री को अपनी तिजोरी में रख दें। कारोबारी सारी समस्याओं का निवारण होगा।
मिथुन राशि:
1. अनावश्यक कलहव्यापार में घाटाअपनों का विरोधमानसिक अस्थिरताइन सारी समस्याओं के निवारण के लिए होलिका दहन के समय कांसे की कटोरी में 50 ग्राम हरे धनिया का रस, 108 दाने साबूत मूंग केपीपल के पांच पत्तेकोई भी हरे रंग की मिठाई – इन सारी सामग्रियों को अपने हाथ में रख कर ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे का 108 बार जाप करके इस सामग्री को होलिका दहन के समय अग्नि को समर्पित कर दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
2. हरे कपड़े में 3 चुटकी होलिका दहन की राख, 3 हरे हकीक के पत्थर बांधकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर बांध लें या इस सामग्री को तिजोरी में रख दें। कारोबारी समस्या का निवारण अवश्य होगा।
कर्क राशि :
1. मानसिक अस्थिरता रहेकाम में रुचि नहीं रहेअपनों से धोखा मिला करेकाम बदलने की प्रवृत्ति बढ़ेतो ऐसी अवस्था में सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक कटोरी ले लें और उसमें थोड़ा सा दही रख लेंफिर उसमें पांच चुटकी चावल भी डाल लेंअशोक के सात पत्ते और सफेद पेठा की मिठाई ले लें। इन सबको कटोरी में रख कर अपने हाथ में रख लें। महामृत्युंजय का 108 बार जाप करके अग्नि को समर्पित कर दें। इससे सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
2. प्रात:काल सफेद कपड़े में होलिका दहन की राख 7 चुटकी, 7 गोमती चक्र बांधकर दुकानव्यापारिक प्रतिष्ठान या घर के मुख्य द्वार पर लटका दें अथवा अपनी तिजोरी में रख दें। महालक्ष्मी की कृपा अवश्य होगी।
सिंह राशि:
1. यदि कारोबार में सफलता नहीं मिल रही होस्वास्थ्य अनुकूल नहीं होकार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ रही हो तो होलिका दहन के दिन कांसे की कटोरी में थोड़ा सा घी ले लेंपांच चुटकी गेहूंपांच चुटकी देसी खाण्डअशोक वृक्ष के पांच पत्तेकटोरी में रखकर अपने हाथ में ले लें और सूर्य गायत्री का 108 बार जाप करके समस्त सामग्री को होलिका को समर्पित कर दें। सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
2. सुनहरे कपड़े में 5 चुटकी होलिका दहन की राखतांबे के पत्र पर खुदा हुआ सूर्य यंत्रपांच तांबे के पुराने सिक्के बांधकर जहाँ धन रखते हैंयदि वहाँ रख दिया जाए तो व्यावसायिक प्रतिकूलताओं का शमन होगा। एक बात का ध्यान अवश्य रखेंसूर्य यंत्र को खोल कर घी का दिया व धूप अवश्य दिखाएं।
कन्या राशि:
1. किसी काम में स्थिरता नहीं बनती होदिए हुए पैसे वापस नहीं मिल रहे होंअपनों की वजह से हमेशा परेशानी झेलनी पड़ रही हो या कारोबारी या कानूनी समस्या हो तो ताम्बे की कटोरी में आंवले का थोड़ा सा तेल ले लें और पांच पत्ते नीमपांच इलायचीनारियल से बनी मिठाईइन सारी सामग्री को कटोरी में डाल कर अपने हाथ में रख लें और 108 बार बुध के बीज मंत्र का जाप करते हुए सारी सामग्री को हालिका में दहन कर दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
2. हरे कपड़े में 11 चुटकी होलिका दहन की राख, 11 बलास्त (बीता) हरा धागाछेद वाले तांबे के सात सिक्के बांध कर दुकानव्यापारिक प्रतिष्ठान आदि के मुख्य द्वार पर टांग दें या अपने तिजोरी में रखने से कारोबार में वृध्दि होगी और सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
तुला राशि:
1. यदि व्यापारिकशारीरिक या पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा हो अथवा अनावश्यक कार्य बाधा आ रही हो तो इन्हें चाँदी की कटोरी में पांच छोटी चम्मच गाय के दूध की खीर ले लेंपांच पत्ते शीशम केगेंदा के पांच फूलइन सारी सामग्रियों को अपने हाथ में रख कर शिव षडाक्षरी मंत्र यानी ॐ नम: शिवाय का 108 बार जाप करके होलिका दहन के समय यह समस्त सामग्री अग्नि को समर्पित कर दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
2. क्रीम रंग के कपड़े में 7 चुटकी होलिका दहन की राख, 7 कोड़ियां पीली धारी वाली बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। अवश्य लाभ होगा।
वृश्चिक राशि:
1. इस राशि के जातक-जातिका यदि कार्य सफलता के लिए जूझना पड़ रहा हो और तब भी कार्य सफलता न मिल रही होकारोबार में लाभ न मिल रहा हो तो इन्हें तांबे की कटोरी में चमेली का तेल डाल करपांच साबूत लाल मिर्चएक बुंदी का लड्डूपांच गूलर के पत्तेइन समस्त सामग्री को अपने हाथ में रखकर ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा का 108 बार जाप करके सारी सामग्री अग्नि को समर्पित कर दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
2. लाल कपड़े में 17 चुटकी होलिका दहन की राख, 1 लाल मूंगा बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। कारोबार सम्बंधित सारी समस्या का निवारण होगा।
धनु राशि:
1. यदि व्यापारिकशारीरिक या पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा हो अथवा अनावश्यक कार्य बाधा आ रही हो तो इन्हें एक पीतल की कटोरी में देसी गाय का थोड़ा सा घीथोड़ा सा गुड़पांच चुटकी चने की दालपांच आम के पत्ते डाल अपने हाथ में रख लें फिर बृहस्पति गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करके इन समस्त सामग्रियों को होलिका दहन के समय अग्नि को समर्पित कर दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
2. पीले कपड़े में 9 चुटकी होलिका दहन की राख एवं 11 पीली कोड़ियां बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। कारोबार सम्बंधी कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा।
मकर राशि:
1. यदि व्यापारिकशारीरिक या पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा होअथवा अनावश्यक कार्य बाधा आ रही हो तो इन्हें एक लोहे की कटोरी में सरसों का तेल थोड़ा सा लेंउसमें पांच चुटकी काली तिलपांच बरगद के पत्तेएक काला गुलाब जामुन मिठाईइन समस्त सामग्रियों को अपने हाथ में लेकर ॐ शं शनैश्चराय नम: इस मंत्र का 108 बार जाप करके इस समस्त सामग्री को हालिका दहन के समय अग्नि में समर्पित कर दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
2. नीले कपड़े में 11 चुटकी राख, 11 छोटी लोहे की कील बांधकर घर या व्यापारिक संस्था के मुख्य द्वार पर लटका दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
कुम्भ राशि:
1. यदि व्यापारिकशारीरिक या पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा होअथवा अनावश्यक कार्य बाधा आ रही हो तो इन्हें एक स्टील की कटोरी में तिल का तेल, 108 दानें साबूत उड़द केखेजड़ी (झण्डी) के पांच पत्ते या कदंब के पांच पत्तेपांच काली मिर्चकोई भी काले रंग की एक मिठाईइन समस्त सामग्री को अपने हाथ में रख कर मंगलकारी शनि मंत्र की 108 बार जाप करके होलिका दहन के समय अग्नि को समर्पित कर दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
2. काले कपड़े में 11 चुटकी होलिका दहन की राख, 7 काजल की डिब्बी बांधकर कारोबारी प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर लटका दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
मीन राशि:
1. यदि व्यापारिकशारीरिक या पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा हो अथवा अप्रत्याशित कार्य बाधा आ रही हो तो इन्हें कांसे की कटोरी में बादाम का तेल थोड़ा सा उसमें 108 जोड़े चने की दाल केकोई भी थोड़ी सी पीली मिठाईआम के पांच पत्तेएक गांठ हल्दीइन समस्त सामग्री को अपने हाथ में लेकर ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं गुरवे नम: मंत्र का 108 बार जाप करके इन समस्त सामग्रियों को हालिका दहन के दिन अग्नि को समर्पित कर दें। सारी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
2. पीले कपड़े में 7 चुटकी होलिका दहन की राखतांबे के 7 सिक्के और 11 कौड़ी बांधकर घरदुकानव्यापारिक प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर लटका दें। सारी व्यावसायिक पीड़ाओं से छुटकारा मिलेगा।
किस  राशि  वाले किस रंग से होली खेले :
(1) मेष लाल- (2) वृष नीला- (3) मिथुन हरा- (4) कर्क गुलाबी- (5) सिंह आंरेन्ज
(6) कन्या हरा- (7) तुला नीला- (8) वृश्चिक मैरून- (9) धनु पीला- (10) मकर नीला
(11) कुम्भ परपल- (12) मीन पीला-
आप चाहें तो अपने रंगों अबीर गुलाल में खुशबू मिला सकते है |
किस राशि वाले कौन सी खुशबू  मिलायें |
(1) मेष गुलाब- (2) वृष चमेली- (3) मिथुन चम्पा- (4)  कर्क लवैन्डर- -(5) सिंह कस्तूरी-(6) कन्या नाग चम्पा- (7) तुला -बेला - (8) वृश्चिक रोज मैरी- (9) धनु -- केसर- (10) मकर -मुश्कम्बर- (11) कुम्भ चन्दन- (12) मीन लैमन ग्रास
1) होली के दिन क्या करें और क्या न करें :- सबसे पहली बात तो यह है कि रंग जरुर खेले इस दिन रंग खेलने से जीवन में खुशियों के रंग आते है और मनहूसियत दूर भाग जाती है | अगर आप घर से बाहर  जा कर होली नहीं खेलना  चाहते हैं तो घर पर ही  होली खेलिये लेकिन खेलिये जरुर |
(2) सुबह सुबह पहले भगवान को रंग चढ़ा कर ही होली खेलना शुरू कीजिये |
(3) एक दिन पहले जब होली जलाई जाये तो उसमे जरुर भाग लें | अगर किसी वजह से आप रात में होलीं जलाने के वक्त शामिल न हो पायें तो अगले दिन सुबह सूरज निकलने से पहले जलती हुई होली के निकट जाकर तीन परिक्रमा करें | होली में अलसी , मटर ,चना गेंहू कि बालियाँ और गन्ना इनमे से जो कुछ भी मिल जाये उसे होली की आग में जरुर   डालें |
(4) परिवार के सभी सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथ को सिर से ऊपर पूरा ऊँचा करके कच्चा सूत नाप कर होली में डालें |
(5) होली की विभूति यानि भस्म (राखघर जरुर लायें पुरुष इस भस्म को मस्तक पर और महिला अपने गले में लगायेइससे एश्वर्य बढ़ता है |
(6) घर के बीच में एक चौकोर टुकड़ा साफ कर के उसमे कामदेव का पूजन करें |
(7) होली के दिन दाम्पत्य भाव से अवश्य रहें |
(8) होली के दिन मन में किसी के प्रति शत्रुता का भाव न रखें,  इससे साल भर आप शत्रुओं पर विजयी होते रहेंगे |
( 9 ) घर आने वाले मेहमानों को सौंफ और मिश्री जरुर खिलायेंइससे प्रेम भाव बढ़ता है |

We wish all of you a very happy and colorful HOLI-2014- Ashutosh - Blogger