Monday, October 27, 2014

राशि के अनुसार जल के अनुचित प्रयोग का परिणाम



मेष राशि वाले यदि पानी को गंदा करते हैं या बर्बाद करते हैं तो उनकी सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है।

वृष वाले के लिए पानी की बर्बादी का मतलब है उनकी तरक्की में बाधा का आना. यानि की जल की बर्बादी का संबंध पदोन्नति में अड़चन से है।

मिथुन राशि वाले यदि पानी को खराब करते हैं तो उनका संचित धन नष्ट हो सकता है।

कर्क राशि वालों के द्वारा ऐसा करने पर उसके व्यक्तित्व का ही संपूर्ण विकास बाधित हो जाता है।

5 सिंह राशी वाले यदि पानी की बर्बादी करते हैं, तो उनका व्यय अधिक होता है, और बचत नहीं होती है |

पानी को गंदा करने या बर्बाद करने का असर कन्या राशि पर भी पड़ता है। इस राशि वालों की तो आय ही प्रभावित हो जाती है।

तुला राशि वालों के लिए पानी का दुरुपयोग करने का अर्थ है उनके कर्म क्षेत्र का प्रभावित हो जाना।

जल को नष्ट करने वाले यदि वृश्चिक राशि के हैं तो उनका भाग्य नष्ट हो सकता है।

धनु राशि वालों के लिए पानी की बर्बादी का अर्थ है आयु में कमी।

10 मकर राशि वालों के लिए पानी का दुरुपयोग पारिवारिक परेशानी का कारण बनता है।

11 कुंभ राशि वाले यदि पानी को बर्बाद करते हैं तब उन्हें रोग और ऋण का सामना करना पड़ता है।

12 मीन राशि वालों के द्वारा पानी गंदा करने से उनके संतान-सुख में कमी आती है।

- See more at: http://jagritinews.com/lifestyle_details.php?conId=446&catId=3&subcatId=7#sthash.rMoXDbFe.dpuf





No comments: