Thursday, February 23, 2012

नव ग्रहों के सरल उपाय

REQUEST KINDLY READ AND COMMENT


BY MR.KAUSHAL PANDEY ON FACE BOOK

नव ग्रहों के सरल उपाय :- 


इन्शान का जब भाग्य साथ न दे रहा हो और बुरे दिन चल रहे होते है तो सभी दिन भरी लगते है , वैदिक उपाय के द्वारा आप अपनी जन्म कुंडली के माध्यम से बुरे ग्रहों का ४१ दिन तक उपाय करे , इश्वर जरुर आप को कामयाबी देगा , कुंडली में जो ग्रह अशुभ है , उस ग्रह से सम्बंधित वस्तु का दान करे , या मंत्र जाप करे ,आइये देखते है किस ग्रह का क्या उपाय करे :- 

१- सूर्य के लिए उपाय : ऊँ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जप करें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। सूर्य को प्रतिदिन ताम्र पात्र से जल दें। तांबे का कड़ा पहनें। लाल चंदन का तिलक लगायें। गाय को जल में भीगे गेहूं खिलायें। किसी का दिल दुखाने (कष्ट देने), किसी भी प्रकार का टैक्स चोरी करने एवं किसी भी जीव को ठेस पहुँचाने पर सूर्य अशुभ फल देता है।

२- चंद्रमा के उपाय : ऊँ सों सोमाय नमः मंत्र का जप करें। ऊँ नमः शिवाय का जप करें। सोमवार को गाय को बताशे खिलायें। चांदी का कड़ा या छल्ला पहनें। चंदन का तिलक लगायें। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ायें। सम्मानजनक स्त्रियों को कष्ट देने जैसे, माता, नानी, दादी, सास एवं इनके पद के समान वाली स्त्रियों को कष्ट देने एवं किसी से द्वेषपूर्वक लीगई वस्तु के कारण चंद्रमा अशुभ फल देता है।

३- मंगल के उपाय : ऊँ अं अंगारकाय नमः मंत्र का जप करें। हनुमान चालीसा, बजरंग बान का पाठ करें। मंगलवार को गाय को गुड़ खिलायें। तांबे का कड़ा पहनें। लाल चंदन का तिलक लगायें। गरीब व्यक्तियों को मिठाई बाटें।भाई से झगड़ा करने, भाई के साथ धोखा करने से मंगल के अशुभ फल शुरू हो जाते हैं। इसी के साथ अपनी पत्नी के भाई (साले) का अपमान करने पर भी मंगल अशुभ फल देता है।

४- बुध के उपाय : ऊँ बुं बुधाय नमः मंत्र का जप करें। बुधवार के दिन गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ायें। बुधवार को गाय को हरा चारा खिलायें। ऊँ गं गणपतये नमः का जप करें। अपनी बहन अथवा बेटी को कष्ट देने एवं बुआ को कष्ट देने, साली एवं मौसी को कष्ट देने से बुध अशुभ फल देता है। इसी के साथ हिजड़े को कष्ट देने पर भी बुध अशुभ फल देता है।

५- बृहस्पति के उपाय : ऊँ बृं बृहस्पते नमः मंत्र का जप करें। हल्दी की गांठ गले में पहनें। गुरुवार के दिन गाय को बेसन के लड्डू खिलायें। ब्राह्मणों की सेवा करें। अपने पिता, दादा, नाना को कष्ट देने अथवा इनके समान सम्मानित व्यक्ति को कष्ट देने एवं साधु संतों को कष्ट देने से गुरु अशुभ फल देता है।

६- शुक्र के उपाय : ऊँ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जप करें। शुक्रवार के दिन गाय को खीर खिलायें। शुक्रवार के दिन गाय को बताशे खिलायें। चांदी का कड़ा पहनें। श्रीसूक्त का पाठ करें। नेत्रहीन व्यक्तियों की सेवा करें। अपने जीवनसाथी को कष्ट देने, किसी भी प्रकार के गंदे वस्त्र पहनने, घर में गंदे एवं फटे पुराने वस्त्र रखने से शुभ-अशुभ फल देता है।

७- शनि के उपाय : ऊँ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें। शनिवार के दिन पीपल पर सरसों के तेल का दीपक जलायें। लोहे का छल्ला मध्यमा अंगुली में पहनें। उड़द की दाल के बड़े गाय को खिलायें। बुजुर्ग व्यक्तियों को भोजन करायें। सरसों के तेल का परांठा कुत्ते को खिलायें। ताऊ एवं चाचा से झगड़ा करने एवं किसी भी मेहनतम करने वाले व्यक्ति को कष्ट देने, अपशब्द कहने एवं इसी के साथ शराब, माँस खाने पीने से शनि देव अशुभ फल देते हैं। कुछ लोग मकान एवं दुकान किराये से लेने के बाद खाली नहीं करते अथवा उसके बदले पैसा माँगते हैं तो शनि अशुभ फल देने लगता है।

८- राहु के उपाय : ऊँ रां राहवे नमः मंत्र का जप करें। पक्षियों को दाना खिलायें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मंदिर में नारियल चढ़ायें।राहु सर्प का ही रूप है अत: सपेरे का दिल ‍दुखाने से, बड़े भाई को कष्ट देने से अथवा बड़े भाई का अपमान करने से, ननिहाल पक्ष वालों का अपमान करने से राहु अशुभ फल देता है।

९- केतु के उपाय : ऊँ कें केतवे नमः का जप करें। मछलियों को भोजन दें। ऊँ गं गणपतये नमः का जप करें। गणेश जी को लड्डू चढ़ायें। भतीजे एवं भांजे का दिल दुखाने एवं उनका हक ‍छीनने पर केतु अशुभ फल देना है। कुत्ते को मारने एवं किसी के द्वारा मरवाने पर, किसी भी मंदिर को तोड़ने अथवा ध्वजा नष्ट करने पर इसी के साथ ज्यादा कंजूसी करने पर केतु अशुभ फल देता है। किसी से धोखा करने व झूठी गवाही देने पर भी राहु-केतु अशुभ फल देते हैं।

No comments: