Tuesday, June 5, 2012

इन तस्वीरों में छिपा है परिवार की खुशियों का राज़

BY VEEJAY ASTRO ON FACEBOOK


घरों में तस्वीर या चित्र लगाने से घर सुंदर दिखता है। परंतु बहुत कम ही लोग यह जानते हैं कि घर में लगाए गए चित्र का प्रभाव वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में श्रृंगार, हास्य व शांत रस उत्पन्न करने वाली तस्वीरें ही लगाई जानी चाहिए।

1- फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक है। उन्हें पूर्वी व उत्तरी दीवारों पर लगाएं।

2- लक्ष्मी व कुबेर की तस्वीरें भी उत्तर दिशा में लगानी चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बनती है।

3- पर्वत आदि प्राकृतिक दृश्यों को दक्षिण व पश्चिम में लगा सकते हैं।

4- नदियों-झरनों आदि की तस्वीरें उत्तरी व पूर्वी दिशा में लगा सकते हैं।

5- उजड़े शहर, खण्डहर, वीरान दृश्य, सूखी नदियां, सूखी झीलों, हिंसक युद्ध, अस्त्र-शस्त्र, बाघ, शेर, कौआ, उल्लू, भालू, चील, गिद्ध या रेगिस्तान का चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में अशांति फैलती है तथा परिवार के सदस्यों में मनमुटाव होता है।

&&&&&&&&&&&&&&&

Monday, June 4, 2012

भयमुक्त आवास के आसान उपाय


BY VEEJAY ASTRO ON FACEBOOK - 





नकारात्मक ऊर्जा को बदले सकारात्मकता में-

आजकल वास्तुदोष निवारण के लिए अनेक उपाय खोज लिए गए हैं, जैसे फेंगशुई, जल थैरेपी, मिरर थैरेपी, पिरामिड शास्त्र आदि विधाएँ न केवल एक देश व स्थान में ही, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के देशों में अपनाई जा रही हैं तथा इसका लाभ भी उन्हें प्राप्त हो रहा है।

यदि आपका मकान दुखदाता हो अर्थात्‌ मकान में नकारात्मक ऊर्जा का विचरण होता रहता हो, तो नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में तब्दील करने के लिए ये उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करके आप जीवन में हर सुख की कामना कर सकते हैं तथा अपने भवन पर आप नाज कर सकेंगे :-

आपने देखा या खुद महसूस किया होगा अथवा अखबारों,पत्र-पत्रिकाओं, दूरदर्शन आदि के माध्यम से पढ़ा-सुना होगा, किसी पुराने मकान या पुरानी हवेली में निवास करने वाले लोग अक्सर भय व आतंक के माहौल में जीते हैं। वे प्रायः शिकायत करते हैं कि हवेली में भूत रहता है, जो अक्सर घर के सदस्यों को परेशान करता रहता है। भूत रात्रि में विचरण करता है, आदि-आदि। लेकिन क्या असल में वहाँ भूत या प्रेत रहता है या नहीं?

दरअसल उस मकान में नकारात्मक ऊर्जा का विचरण होता रहता है, जो उस घर में पहले ही आकर बस चुकी होती है, ऐसे मकानों में कभी-कभी विभिन्न प्रकार की गंध, अगरबत्ती की खुशबू, अथवा किसी छाया का धुँधला आभास होता है, जो प्रायः कृष्ण पक्ष में ही होता है, जिसे भूत मान लिया जाता है और इसके परिणामस्वरूप घर में निवास करने वाले सदस्यों का जीवन तबाह होता रहता है।

ऐसे हालात में मन से भूत का वहम निकाल कर निम्नलिखित उपाय करें :-

- मकान की लॉबी में हर रोज संध्या के समय किसी धातु की कटोरी में कपूर की एक छोटी-सी टिकिया जलाएँ। कुछ ही दिनों में मकान से नकारात्मक ऊर्जा का अन्यत्र पलायन शुरू हो जाएगा।

- यदि आपका संयुक्त परिवार बिखर गया है, आप अकेलेपन से पीड़ित रहते हैं, घर में बहुत कम सदस्य रह गए हों अथवा उस लंबे चौड़े मकान में केवल पति-पत्नी ही रहते हों, पति अक्सर टूर पर रहते हैं, तो पत्नी को चाहिए कि हर शाम मकान में धीमी आवाज में कोई भजन-कीर्तन या धार्मिक कैसेट बजाएँ। इससे उनकी उदासी दूर होगी। मकान काटने को नहीं दौड़ेगा।

- यदि आपके मकान का प्रवेश द्वार किसी नकारात्मक दिशा में स्थित हो, तो वहाँ सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश द्वार की दाईं एवं बाईं तरफ काली तुलसी का एक पौध लगा दें।

&&&&&&&&&&&&&

Sunday, June 3, 2012

7 उपाय: बदल देंगे आपकी किस्मत, पैसों की तंगी होगी दूर.

POSTED ON FACEBOOK BY VEEJAY ASTRO



हर इंसान अपने दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना चाहता है लेकिन दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाना इतना आसान नहीं होता। क्योंकि जब समय बुरा होता है तो साया भी साथ छोड़ देता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाए तो नीचे लिखे उपाय करें। ये उपाय आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देंगे।

उपाय-


1- नए कार्य, व्यवसाय, नौकरी, रोजगार आदि शुभ कार्यों के लिए जाते समय घर की कोई महिला एक मुठ्ठी काले उड़द उस व्यक्ति के ऊपर से उतार कर भूमि पर छोड़ दे तो हर कार्य में सफलता मिलेगी।


2- गरीब, असहाय, रोगी व किन्नरों की सहायता दान स्वरूप अवश्य करें। यदि संभव हो तो किन्नरों को दिए पैसे में से एक सिक्का वापस लेकर अपने कैश बॉक्स या लॉकर में रखें। इससे बहुत लाभ होगा।


3- काली हल्दी की एक गांठ शुभ मुहूर्त में प्राप्त कर अपने घर में, व्यवसायी अपने कैश बॉक्स में तथा व्यापारी अपने गल्ले में रखें।


4- रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में बहेड़े की जड़ या एक पत्ता तथा शंखपुष्पी की जड़ लाकर घर में रखें। चांदी की डिब्बी में रखें तो और भी शुभ रहेगा।


5- बरगद(बड़) के पत्ते को गुरु पुष्य या रवि पुष्य योग में लाकर उस पर हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें।


6- घर के मुख्य द्वार के ऊपर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा अथवा चित्र इस प्रकार लगाएं कि उनका मुख घर के अंदर की ओर रहे। उस पर सुबह दूर्वा अवश्य अर्पित करें।


7- धन संबंधी कार्य सोमवार एवं बुधवार को करें।



&&&&&&&&&&&&&

Thursday, May 31, 2012

वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन सा चित्र कहाँ लगायें:::::::::

FROM PT. DEO NARAYAN SHASTRI ON FACEBOOK

**राजस्थानी फोटो में अधिकतर घड़े लेकर जाती हुयी महिलायों की फोटो रहता है ,कुवें से पानी भरती हुई फोटो ,समुद्र की फोटो ,झरने ,फव्वारे ,मछली ,कछुवे ,नाव,पानी का जहाज ,जलप्रपात,मछुवारे,नहर ,तालाब से सम्बन्धित कोई भी फोटो हो तो उसे घर के बैठक कक्ष /डाइनिंग/लिविंग के इशान ,उत्तर या पूर्वी दीवाल में स्थापित करें .


**कमरे का इशान कोण सम्पूर्ण समृद्धि देता है ,इशान कोण का तत्व जल है इसलिए इशान कोण में पानी से सम्बन्धित लोई भी चित्र लगा सकते है .


**पानी से सम्बन्धित चित्र जिसमें पहाड़ भी है उसे इशान कोण में भूलकर भी न लगायें .

**उत्तर दिशा से व्यापार/धन वृद्धि देखते हैं इसलिए व्यापारियों को उत्तर दिशा में जल से सम्बन्धित चित्र लगाना चाहिए .


**पूर्व दिशा से ज्ञान की वृद्धि होती है इसलिए पढ़ने लिखने वाले बच्चों को पूर्व में जल से सम्बन्धित चित्र लगाना चाहिए .


**शयन कक्ष के अंदर भूलकर भी पानी से सम्बन्धित चित्र न लगायें क्योकि पानी का चित्र पति पत्नी और वो की ओर इशारा करता है .


**बैठक/लिविंग/डाइनिंग कक्ष में दक्षिण और आग्नेय कोण में भूलकर भी पानी का चित्र न लगायें क्योंकि 



दक्षिण और अग्नि कोण का तत्व अग्नि है और दोनों एक दुसरे के परम विरोधी है .


&&&&&&&&&&&&&&

वास्तु शास्त्र से बीमारी को दूर भगाएं:::::---

FROM - PT. DEO NARAYAN SHASTRI ON FACEBOOK


क्या घर के लोग हमेशा बीमार रहते हैं ....? क्या आपकी आधी कमाई डाक्टर और दवाई में चला जाता है ....? 


घर में बीमार लोगों को हमेशा पूर्व के शयन कक्ष में सुलाएं ......क्योकि पूर्व दिशा के शयन कक्ष में पूर्व दिशा से प्रात:काल आने वाली सूर्य की किरणे स्वस्थ वर्धक होती है ------सोते समय हमेशा पूर्व की ओर सर करके सोयें ....क्योंकि पूर्व दिशा से स्वास्थ को देखते हैं ......बीमार लोगों को दवाई खाते समय पूर्व की ओर मुंह करके दवाई खाना चाहिए.......शयन कक्ष के पूर्व में दवाई को रखें .......

::::वास्तु शास्त्र के अनुसार बीमारी की वजह::::------


१.दरवाजे की ठीक सामने बिस्तर न लगायें क्योंकि दरवाजे के ठीक सामने बिस्तर होने से स्वस्थ हमेशा ख़राब रहता है ,सनातन धर्म में अंतिम समय में मृतक को दरवाजे के पास सुलाते हैं जिससे आत्मा को वापस जाने में कोई रुकावट न हो 



२. नेरित्य कोण में स्थित बोर ,कुवाँ,सेप्टिक टेंक बीमारी की वजह हो सकती है 


३. आग्नेय कोण मे बोर ,सेप्टिक टेंक बीमारी की वजह हो सकती है ---


४.इशान कोण में स्थित शौचालय ,किचन ,सेप्टिक टेंक,सीढ़ी बीमारी की वजह बनती है 


५.पूर्व में स्थित सीढ़ी ,किचन,शौचालय,सेप्टिक टेंक से बीमारी होती है 
.हास्पिटल में मरीज को पूर्व दिशा में सर करके सुलाना चाहिए 



६. दक्षिण दिशा में सर करके सोंने से उम्र वृद्धि होती है इसलिए अंतिम समय अवस्था में पहुंचे मरीज को दक्षिण में सर करके सुलाना चाहिए 
&&&&&&&&&&&&&&&