Saturday, October 18, 2014

वासुकि नाग-पूजा




"वासुकि नाग-पूजा"


अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम !

शंखपालं धृतराष्ट्रं तक्षकं च कालियं तथा !!

एतानि नव नामानि नागानां च महत्मानाम !

सांयकाले पठेनित्यम प्रातः विशेषत: !!

तस्य विष भयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत् !

सर्व कार्य फल प्राप्ति प्रचछन्नम च धनं लभेत !!

ॐ नमोअस्तु सर्पेभ्यो ये के च पृथ्वी !

म्न्वन्त्रिक्षे ये दिवि तेभ्यः वासुकाद्यष्ट कुल नागेभ्योः नमः !!
 


सभी वैज्ञानिकों के द्वारा और ऋषि मुनियों के द्वारा भी कहा जाता है 

की सर्प इस पृथ्वी पर सभी जगह मिलते हैं ! ये आज हजारों की संख्या

 में अलग अलग प्रजातियों के हैं किन्तु मूलतः इनकी उपरोक्त नौ 

प्रजातियाँ ही हैं और इन्हें महात्मा का स्थान भी प्राप्त है ! इनका 

स्मरण दोनों संध्याओं पर करने से व्यक्ति को कभी विष का भय नहीं 

होता , सभी जगह विजय-श्री भी प्राप्त होती है और पृथ्वी के नीचे रहने

के कारण या गढ़े खजाने पर यक्ष बन बैठने के कारण इनके प्रसन्न 

होने पर साधक को ये प्रसन्न हो खजाना भी दे देते है ! 

राहू की दशा में जैसे लाटरी का लगना आदि !





"गोमती चक्र"

"गोमती चक्र"


१)गोमती चक्र को रोगी  के बिस्तर पर रखने से जल्दी अच्छा होता हे ..

२)रविवार के दिन थोडा सिंदूर गोमती चक्र पर लगा के शत्रु का नाम लेकर नदी या तालाब में 

डालने से शत्रु पर प्रभाव रहेता हे, कोर्ट -कचहरी में सफलता मिलती हे 

३)कोई भी काम क पूरा करने के लिये एक गोमती चक्र घर के दरवाजे की चोखट पे रखे उस को 

बाए पैर के निचे दबाके दाए पैर से बहार आने से काम में सफलता मिलती हे 

४)एक गोमती चक्र को शुभ दिन गंगा जल में रखिये थोड़े समय बाद उस पर केसर लगाये और 

अगरबत्ती का धुप देकर आलमारी में रखने से आर्थिक संकट  दूर होता  हे 

५)सुफला एकादशी की रात को पांच गोमती चक्र की पूजा करके उस पर केसर का तिलक कर के 

साथ में शालिंग्राम की भी पूजा करने से धन लंबे समय तक टिकता हे 

६)जिस वास्तु में अशुभ तत्व और भुत /प्रेत का वास हो या ऐसा शक हो तो दो गोमती चक्र,

 घर के बड़े व्यक्ति के सिर पर से सात बार उतार के उस को अग्नि में डाल दीजिए 

७)जिस वास्तु में बीमारी घर कर गई हो अनेक दवाई लेने से भी बीमारी दूर ना होती हो तो एक

 गोमती चक्र शुध्ध चांदी में बना के पेशन्ट के गले में बाँध ने से अच्छा रहेता हे 

८)दो गोमती चक्र मुख्य द्वार पर ऐसे लगाये की ग्राहक उसके नीचे से होकर अंदर आए, 

व्यवसाय में सफलता मिलेगी 

09)कोई विद्वान ब्राह्मण को दो गोमती चक्र देने से मान -सन्मान बढ़ता हे



Friday, October 17, 2014

जब भूत प्रेत या नकारात्मक शक्ति सताने लगे


कहते हैं कि इस दुनिया से अलग एक दूसरी दुनिया है जो लोक और परलोक के बीच में है। यह दुनिया है आत्माओं की दुनिया। कुछ लोग इस दुनिया में रहने वालों को भूत प्रेत कहते हैं। कुछ लोग इन्हें भटकती आत्मा कहते हैं।
भूत प्रेत और भटकती आत्माएं हमेशा इंसानों से दूर रहना पसंद करती हैं लेकिन कभी कुछ ऐसा संयोग बना जाता है जब भटकती आत्माएं अपनी दुनिया से निकलकर किसी चाहत को पूरा करने के लिए इंसानों की दुनिया में आ जाते हैं।
ऐसी स्थिति में इंसान को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए वर्षों से देश के कई भागों एक टोटका आजमाया जाता है। जब कभी आपको भी लगे कि नकारात्मक उर्जा यानी ऊपरी चक्कर है तो एक बर्तन में सरसों का तेल लेकर आग पर गर्म करें।
इसमें चमड़े का एक टुकड़ा डालें। जब धुआं निकलने लगे, इसमें नींबू, थोड़ी सी फिटकरी, तीन काली चूड़ी और एक कील डाल दें। इसे पीड़ित व्यक्ति के सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं। इसके बाद इसे कहीं गड्ढ़ा खोदकर दबा दें। इसके ऊपर एक कील ठोंक दें।
माना जाता है कि ऐसा करने से पीड़ित व्यक्ति से भूत-प्रेत का साया या यूं कहें नकारात्मक शक्ति का असर दूर हो जाता है।
नोट: यह पारंपरिक घरेलू टोटका हैं।  श्रीपद जेम्स ब्लॉगर का इससे किसी प्रकार का कोई सरोकार नहीं है।

We deal with quality-Gemstones, Rudraksh, Parad & Sphatic Idols, etc. at very reasonable Prices. 

 Call us at +918817576868, OR SMS "Shreepad". 

 We wish all our readers, a happy and prosperous Diwali-2014. 

 ASHUTOSH - 
(Astrologer,Vaastu Consultant & Palmist)

*****

Thursday, October 16, 2014

नारियल से जानें अपना ब्लड ग्रुप


http://jansevanews.com/?p=1185

छत्तीसगढ़ के रायपुर में ऐग्रिकल्चर डिपार्टमेंट के बी. डी. गुहा ने नारियल से ब्लड ग्रुप पहचानने की तकनीक ईजाद की है। गुहा किसी भी इंसान को छुए बिना महज 10 सेकंड में उसका ब्लड ग्रुप बता देते हैं।
गुहा का दावा है कि वह इस तकनीक से भरा और खाली सिलिंडर,अंडरग्राउंड पानी और सुरंगों की भी पहचान कर सकते हैं। गुहा बताते हैं कि वह नारियल से 5 ब्लड ग्रुप- ए पॉजिटिव, एबी पॉजिटिव, बी पॉजिटिव, ओ पॉजिटिव और ओ निगेटिव की पहचान सकते हैं, बाकी तीन के लिए रिसर्च जारी है। उनके तीनों बच्चे भी इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी भी अब इस आर्ट में एक्सपर्ट हो गई हैं।
गुहा बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति के सिर से थोड़ा ऊपर हथेली में नारियल लें। थोड़ी देर में नारियल अलग दिशा में मुड़ जाता है। जिस जगह अंडरग्राउंड पानी या उसकी पाइपलाइन हो, वहां नारियल सही नतीजे नहीं बताता। ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप होने पर नारियल 45 डिग्री की पोजिशन लेता है। एबी पॉजिटिव में 45 से 55 डिग्री, बी पॉजिटिव में 60 डिग्री, ओ पॉजिटिव में 90 और ओ नेगेटिव में 180 डिग्री की पोजिशन ले लेता है।
गुहा ने बताया कि साल 2005 में बलौदा बाजार के एक स्कूल में पानी के स्रोत का पता लगाने के लिए उन्हें बुलाया गया था। वहां बच्चे बहुत शरारत कर रहे थे। उन्हें शांत कराने के लिए गुहा ने कहा कि तुम सब एक लाइन में खड़े हो जाओ, मैं देखूंगा कि तुममें पानी है या नहीं। मजाक में किए गए इस परीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ बच्चों के सिर से थोड़ा ऊपर हथेली पर रखा नारियल 90 डिग्री में खड़ा हो गया। इसके बाद उन्होंने यही एक्सपेरिमेंट अपने बच्चों पर किया। नतीजा वही रहा।
इसके अलावा लैब में बच्चों का ब्लड ग्रुप चेक करने पर ओ पॉजिटिव निकला। बस यहीं से उनका सफर शुरू हो गया। फिलहाल अब गुहा परिवार रिसर्च के बाद नई जानकारियां जानने में लगा है। विभिन्न ब्लड ग्रुप में नारियल दिशा क्यों बदलता है, अब वह इसके लिए रिसर्च कर रहे हैं।

We deal with quality-Gemstones, Rudraksh, Parad & Sphatic Idols, etc. at very reasonable Prices. 

 Call us at +918817576868, OR SMS "Shreepad". 

 We wish all our readers, a happy and prosperous Diwali-2014. 

 ASHUTOSH - 
(Astrologer,Vaastu Consultant & Palmist)

*****

Tuesday, October 14, 2014

धन तेरस - महालक्ष्मी की कृपा पाने का शुभ अवसर



AN ARTICLE FROM -

http://www.ajabgjab.com/2014/10/dhanteras-and-jyotish-shastra.html

ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन समृद्धि प्राप्ति के लिए किया गया कोई भी उपाय ज्यादा फलदायी होता है। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताएं गए है जिनके बारे में मान्यता है की इन्हें धनतेरस के दिन किसी भी शुभ समय में किया जाए तो घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास होता है।

मंदिर में लगाएं केले के पौधे :-

धनतेरस के दिन किसी भी मंदिर में केले के दो पौधे लगाएं। इन पौधों की समय-समय पर देखभाल करते रहें। इनके बगल में कोई सुगंधित फूल का पौधा लगाएं। केले का पौधा जैसे-जैसे बड़ा होगा, आपके आर्थिक लाभ की राह प्रशस्त होगी।

मोर की मिट्टी की करे पूजा :-

धनतेरस पर यदि पूजा के समय किसी ऐसे स्थान की मिट्टी जहां मोर नाचा हो लाकर और पूजा करें। इस मिट्टी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

गाय का भोजन जरूर निकालें:-

धनतेरस और दीपावली के दिन रसोई में जो भी भोजन बना हो, सर्वप्रथम उसमें से गाय के लिए कुछ भाग अलग कर दें। ऐसा करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास होगा।

चमगादड़ के पेड़ की टहनी रखे पास :-

धनतेरस के दिन किसी भी शुभ समय में किसी ऐसे पेड़ की टहनी तोड़ कर लाएं, जिस पर चमगादड़ रहते हों। इसे अपने बैठने की जगह के पास रखें, लाभ होगा।


दक्षिणावर्ती शंख में लक्ष्मी मंत्र का जप :-

धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद दक्षिणावर्ती शंख में लक्ष्मी मंत्र का जप करते हुए चावल के दाने व लाल गुलाब की पंखुड़ियां डालें। ऐसा करने से समृद्धि का योग बनेगा।
मंत्र- श्रीं

लक्ष्मी को अर्पित करें लौंग :-

धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद लक्ष्मी या किसी भी देवी को लौंग अर्पित करें। यह काम दीपावली के दिनों में रोज करें। आर्थिक लाभ होता रहेगा।

सफेद चीजों का करें दान :-

धनतेरस पर सफेद पदार्थों जैसे चावल, कपड़े, आटा आदि का दान करने से आर्थिक लाभ का योग बनता है।

सूर्यास्त के बाद न करें झाड़ू-पोंछा :- 

दीपावली के दिनों में और हो सके तो रोज ही शाम को सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू-पोंछा न करें। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी चली जाती है।

गरीब की आर्थिक सहायता करें :-

धनतेरस पर किसी गरीब, दुखी, असहाय रोगी को आर्थिक सहायता दें। ऐसा करने से आपकी उन्नति होगी।

किन्नर को धन करें दान :-

धनतेरस के दिन किसी किन्नर को धन दान करें और उसमें से कुछ रुपए वापस अनुरोध करके प्राप्त कर लें। इन रुपयों को सफेद कपड़े में लपेटकर कैश तिजोरी में रख लें, लाभ होगा।

लघु नारियल का उपाय :-

1- धन तेरस पर पूजा के समय धन, वैभव व समृद्धि पाने के लिए 5 लघु नारियल पूजा के स्थान पर रखें। उन पर केसर का तिलक करें और हर नारियल पर तिलक करते समय 27 बार नीचे लिखे मंत्र का मन ही मन जप करते रहें-

ऐं ह्लीं श्रीं क्लीं

2- 11 लघु नारियल को मां लक्ष्मी के चरणों में रखकर ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् मंत्र की 2 माला का जप करें। किसी लाल कपड़े में उन लघु नारियल को लपेट कर तिजोरी में रख दें व दीपावली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से लक्ष्मी चिरकाल तक घर में निवास करती है।

3- यदि आप चाहते हैं कि घर में कभी धन-धान्य की कमी न रहे और अन्न का भंडार भरा रहे तो 11 लघु नारियल एक पीले कपड़े में बांधकर रसोई घर के पूर्वी कोने में बांध दें।

घर लाए चांदी के गणेश, चांदी की लक्ष्मी:-

लक्ष्मी जी व गणेश जी की चांदी की प्रतिमाओं को इस दिन घर लाना, घर- कार्यालय, व्यापारिक संस्थाओं में धन, सफलता व उन्नति को बढाता है। इस दिन भगवान धनवन्तरी समुद्र से कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिये इस दिन खास तौर से बर्तनों की खरीदारी की जाती है।

सूखे धनिया के बीज का भी महत्व:-

ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूखे धनिया के बीज खरीद कर घर में रखना भी परिवार की धन संपदा में वृ्द्धि करता है। दीपावली के दिन इन बीजों को बाग, खेत खलिहानों में लागाया जाता है ये बीज व्यक्ति की उन्नति व धन वृ्द्धि के प्रतीक होते है।


 &&&&&&&&&&&&&&&&


We deal with quality-Gemstones, Rudraksh, Parad & Sphatic Idols, etc. at very reasonable Prices. 

 Call us at +918817576868, OR SMS "Shreepad". 

 We wish all our readers, a happy and prosperous Diwali-2014. 

 ASHUTOSH - 
(Astrologer,Vaastu Consultant & Palmist)

*****