Tuesday, September 18, 2012

नियमों के अनुसार भगवान श्रीगणेश की स्थापना व पूजन




http://religion.bhaskar.com/article/vastu--keep-these-10-special-precautions-in-the-establishment-and-worship-to-lor-3800522.html

FROM BHASKAR ONLINE -

19 सितंबर, बुधवार को गणेश चतुर्थी है। इस दिन घर-घर भगवान श्रीगणेश की स्थापना की जाती है। हमारे धर्म ग्रंथों में इस संबंध में कई नियम बताए गए हैं। यदि इन नियमों के अनुसार भगवान श्रीगणेश की स्थापना व पूजन प्रतिदिन करें व कुछ सावधानियों को ध्यान रखें तो श्रीगणेश पूजन का मनोवांछित फल मिलता है। यह नियम व सावधानियां इस प्रकार हैं-

  •  जिस स्थान पर भगवान श्रीगणेश की स्थापना करें उस स्थान को प्रतिदिन साफ करें वहां कचरा इत्यादि न जमा हो पाए।
  •  भगवान श्रीगणेश की रोज सुबह- शाम आरती करें व दीपक लगाएं। भोग भी दोनों समय लगाएं।
  •  धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीगणेश को तुलसी न चढ़ाएं। इससे दोष लगता है। भगवान श्रीगणेश को दूर्वा व ताजे फूल चढ़ाएं तो बेहतर रहेगा।
  •  श्रीगणेश की स्थापना ईशाण कोण में करें। स्थापना इस प्रकार करें कि श्रीगणेश की मूर्ति का मुख पश्चिम की ओर रहे।
  •  स्थापना स्थल के ऊपर कोई कबाड़ या वजनी चीज न रखें।
  • स्थापना स्थल पर पवित्रता का ध्यान रखें जैसे- चप्पल पहनकर कोई स्थापना स्थल तक न जाए, चमड़े का बेल्ट या पर्स रखकर कोई पूजा न करें ।
  •  स्थापना के बाद श्रीगणेश की प्रतिमा को इधर-उधर न रखें यानी हिलाएं नहीं।
  • स्थापना स्थल के समीप बैठकर किसी धर्म ग्रंथ का पाठ रोज करेंगे तो शुभ फल मिलेगा।


चार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि जब गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार को आ रहा है। धर्म ग्रंथों में बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना गया है और इस बार 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत बुधवार से ही हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गणेश चतुर्थी और बुधवार का ये शुभ संयोग सबके लिए सुख-समृद्धिकारक रहेगा। 

इस बार 19 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी और 29 सितंबर तक उत्सव की धूम रहेगी। इस वर्ष भादौ का अधिकमास होने से गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे एक महीने देरी से आ रहा है। 

वर्ष 2008 में गणेश चतुर्थी बुधवार को आई थी। अब 2012 में यह संयोग बना है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इसके बाद 2022 में यानी 10 साल बाद बुधवार और गणेश चतुर्थी का संयोग बनेगा।

शुभ फलदायी होगी चतुर्थी

गणेश स्थापना के लिए बुधवार का दिन सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। गणेशजी रिद्धि-सिद्धि के दाता होकर सबका मंगल करने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार ये संयोग शुभ फलदायी होगा।

भद्रा में कर सकेंगे स्थापना

- चतुर्थी 18 सितंबर को रात 11.57 से 19 सितंबर की रात 9.15 बजे तक रहेगी।

- इसी दिन रात 9.27 से 19 सितंबर की शाम 7.29 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा।

- भद्रा नक्षत्र 19 सितंबर की सुबह 10.35 बजे से रात 9.15 बजे तक रहेगा।

- लेकिन भद्रा नक्षत्र का प्रभाव गणेश स्थापना पर नहीं पड़ता है। पूरे दिन शुभ मुहूर्त में गणेश स्थापना की जा सकेगी। 

Friday, September 14, 2012

शनि अमावश्या के दिन करे दुखों का निवारण :- पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003


१५ सितम्बर 2012 को शनि अमावश्या है , शनिवार के दिन अमावश्या आने से उसे शनिस्चरी अमावश्या बोलते है यह भी शनि भक्तो के लिए किसी संयोग से कम नहीं है , इस समय शनिदेव व
ैसे भी तुला राशी में चल रहे है और अपनी सप्तम दृष्टी से मेष राशी को देख रहे है , जैसा की आप सभी जानते है शनि देव मकर और कुम्भ राशी के स्वामी है और तुला राशी में अपना शुभ प्रभाव और मेष राशी में अपना अशुभ प्रभाव देते है , इस लिए आज के दिन शनि देव के मन्त्रों का जाप करते हुए पीपल के पेड़ की १०८ परिक्रमा करे या शनि धाम की परिक्रमा करे .
जातक को अपने जन्म कुंडली में देखना चाहिये,यदि शनि चौथे,छठे,आठवें,बारहवें भाव मे किसी भी राशि में विशेषकर नीच राशि में बैठा हो,तो निश्चित ही आर्थिक,मानसिक,भौतिक पीडायें अपनी महादशा,अन्तर्दशा,में देगा,इसमे कोई सन्देह नही है,समय से पहले यानि महादशा,अन्तर्दशा,आरम्भ होने से पहले शनि के बीज मंत्र का अवश्य जाप कर लेना चाहिये.ताकि शनि प्रताडित न कर सके,और शनि की महादशा और अन्तर्दशा का समय सुख से बीते.याद रखें अस्त शनि भयंकर पीडादायक माना जाता है,चाहे वह किसी भी भाव में क्यों न हो.
मै राशी समन्धित गड़ना के खिलाफ हूँ क्योंकि शनि व्यक्ति के कर्मो के हिसाब से अपना शुभ या अशुभ फल देते है … कई बड़े बड़े ज्योतिषी है जो रोज सुबह टी वि में आप को रशियोंके बारे में बतायेगे .. छोटी मुह बड़ी बात नहीं कह सकता …
आप ने देखा होगा की कई लोग चौराहों पर बाल्टी में शनि देव को लिए चले आते है गलीयों में भी शनि शनि के नारे लगते है , ऐसे लोंगों को कभी भी दान नहीं करना चाहिए , क्योंकि वे लोग इकठ्ठा हुआ तेल दुबारा से दुकानों में बेच आते है और हमारा दान किया हुआ तेल हमारे ही घर में आ जाता है , शनि से इतना डर क्यों , शायद इसके जिमेद्दर हमारे जैसे ज्योतिषी ही है जो लोंगोंको शनि के नाम से डर पैदा कर देते है और मोटे चढ़ावे ले लेते है ,
ये कलियुग का प्रभाव ही है की आज हमारे श्री राम , कृष्ण , शिवजी , या हनुमान जी की पूजा शनि और साईं की तुलना में कम हो रही है जो ठीक नहीं है , शनि १ पापी ग्रह है इसकी शांति करनी चाहिए , आज जो सड़क दुर्घटनाएं ,हो रही है इसी का नतीजा है , हाइवे- सड़के खुनी हो गई है ये इसी का प्रभाव है इसके लिए बंरंग बाण का पाठ, पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा जिन्होंने शनि को अपनी पूंछ में लपेटकर लंका तक घसीटा था , जिसके कारन शनि पर छाया दान या तेल चढ़ाया जाता है ..
मेरा ये लेख शायद शनि भक्तों को बुरा लेकिन मै वास्तविकता बता रहा हूँ ….
जिनकी कुंडली में शनि आशुभ है या जन्मकुंडली में शनि ग्रह अशुभ प्रभाव में होने पर व्यक्ति को निर्धन हो जाये , हर समय आलसी रहे , दुःखी, कम शक्तिवान, बार बार व्यापार में हानि उठाने वाला, जब शनि अशुभ फल देता है तो जातक नशीले पदार्थों का सेवन करने वाला बन जाता है , उसका दिमाक अच्छे कार्यों को नहीं करता जिसके कारन उसे जुआ खेलने , मैच में सट्टा लगाने या खिलाने वाला बन जाता है ,ऐसे जातक को कब्ज का रोगी, जोड़ों में दर्द से पीड़ित, वहमी , नास्तिक या बुरे कर्मो को करने वाला , बेईमान- धोखेबाज तिरस्कृत और अधर्मी बनता है , ऐसे जातक निम्न उपाय करे ..
शनि ग्रह का उपाय …
एक समय में केवल एक ही उपाय करें.उपाय कम से कम 40 दिन और अधिक से अधिक 43 दिनो तक करें.यदि किसी करणवश नागा हो तो फिर से प्रारम्भ करें., यदि कोइ उपाय नहीं कर सकता तो खून का रिश्तेदार ( भाई, पिता, पुत्र इत्यादि) भी कर सकता है.–
१- ऐसे जातक को मांस , मदिरा, बीडी- सिगरेट नशीला पदार्थ आदि का सेवन न करे ,
२-हनुमान जी की पूजा करे , बंरंग बाण का पाठ करे ,
३- पीपल को जल दे अगर ज्यादा ही शनि परेशां करे तो शनिवार के दिन शमसान घाट या नदी के किनारे पीपल का पेड़ लगाये ,
४-सवा किलो सरसों का तेल किसी मिट्टी के कुल्डह में भरकर काला कपडा बांधकर किसी को दान दे दें या नदी के किनारे भूमि में दबाये .
५-शनि के मंत्र का प्रतिदिन १०८ बार पाठ करें। मंत्र है ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः। या शनिवार को शनि मन्त्र ॐ शनैश्वराय नम का २३,००० जाप करे .
६- उडद के आटे के 108 गोली बनाकर मछलियों को खिलाने से लाभ होगा ,
७-बरगद के पेड की जड में गाय का कच्चा दूध चढाकर उस मिट्टी से तिलक करे तो शनि अपना अशुभ प्रभाव नहीं देगा ,
८- श्रद्धा भाव से काले घोडे की नाल या नाव की कील का छल्ला मध्यमा अंगुली में धारण करें या शनिवार सरसों के तेल की मालिश करें,
९- शनिवार को शनि ग्रह की वस्तुओं का दान करें, शनि ग्रह की वस्तुएं हैं –काला उड़द,चमड़े का जूता, नमक, सरसों तेल, तेल, नीलम, काले तिल, लोहे से बनी वस्तुएं, काला कपड़ा आदि।
१०-शनिवार के दिन पीपल वृक्ष की जड़ पर तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाएँ।
११- गरीबों, वृद्धों एवं नौकरों के प्रति अपमान जनक व्यवहार नहीं करना चहिए.
१२-शनिवार को साबुत उडद किसी भिखारी को दान करें.या पक्षियों को ( कौए ) खाने के लिए डाले ,
१३-ताऊ एवं चाचा से झगड़ा करने एवं किसी भी मेहनतम करने वाले व्यक्ति को कष्ट देने, अपशब्द कहने से कुछ लोग मकान एवं दुकान किराये से लेने के बाद खाली नहीं करते अथवा उसके बदले पैसा माँगते हैं तो शनि अशुभ फल देने लगता है।
१४- बहते पानी में रोजाना नारियल बहाएँ। या किसी बर्तन में तेल लेकर उसमे अपना क्षाया देखें और बर्तन तेल के साथ दान करे. क्योंकि शनि देव तेल के दान से अधिक प्रसन्ना होते है,



अपना कर्म ठीक रखे तभी भाग्य आप का साथ देगा और कर्म कैसे ठीक होगा इसके लिए आप मन्दिर में प्रतिदिन दर्शन के लिए जाएं.,माता-पिता और गुरु जानो का सम्मान करे ,अपने धर्मं का पालन करे,भाई बन्धुओं से अच्छे सम्बन्ध बनाकर रखें.





पितरो का श्राद्ध करें. या प्रत्येक अमावस को पितरो के निमित्त मंदिर में दान करे,गाय और कुत्ता पालें, यदि किसी कारणवश कुत्ता मर जाए तो दोबारा कुत्ता पालें. अगर घर में ना पाल सके तो बाहर ही उसकी सेवा करे,यदि सन्तान बाधा हो तो कुत्तों को रोटी खिलाने से घर में बड़ो के आशीर्वाद लेने से और उनकी सेवा करने से सन्तान सुख की प्राप्ति होगी .गौ ग्रास. रोज भोजन करते समय परोसी गयी थाली में से एक हिस्सा गाय को, एक हिस्सा कुत्ते को एवं एक हिस्सा कौए को खिलाएं आप के घर में हमेसा बरक्कत रहेगी.





**************************************

Tuesday, August 21, 2012

"हमारे जीवन में जो भी घटना घटती है वह हमारी प्रतिक्रिया मात्र है"


BY SHREE DEO-NARAYAN SHARMA - ON FACE BOOK ( GOOD ARTICLE)

**हमारे जीवन में जो भी दुःख या सुख के क्षण आते हैं उसके लिए हमारा वर्तमान जीवन या हमारा पूर्व जन्म में किये गये हमारे संचित कर्म जिम्मेदार होता है 
**महाभारत की एक घटना मुझे याद आती है जिसमे योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की उंगली कट जाती है जिसका उपचार बहन द्रौपदी अपने साड़ी के एक हिस्से को काटकर भगवान श्रीकृष्ण की उंगली में बांधकर कर करती है । 
**चीरहरन के दौरान जब द्रौपदी भगवान श्रीकृष्ण को याद करती है तो भगवान श्रीकृष्ण साड़ी की वर्षा करते हैं जिससे द्रौपदी चीरहरन से बच जाती है
**इसका मतलब जो साड़ी का छोटा सा हिस्सा द्रौपदी ने प्रेमस्वरूप भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया था वही साड़ी विपरीत परिस्थिति में भगवान श्रीकृष्ण ने देकर द्रौपदी की लाज बचाई 
**अगर हम किसी भी प्राणी मात्र की मदद निष्काम रूप से करते हैं तो यही मदद हमे प्रकृति कई गुना अधिक मात्र में वापस कर देती है 
**इसलिए संसार में रहते हुवे यदि हम किसी से घृणा करते हैं तो प्रकृति उसी घृणा को हमें वापस करती है ---लोग हमसे घृणा करना शुरू कर देते हैं 
**इसलिए संसार में रहते हुवे यदि हम किसी पर क्रोध करते हैं तो प्रकृति उसी क्रोध को हमें वापस करती है ---लोग हम पर क्रोध करना शुरू कर देते हैं 
**प्रत्येक क्रिया के बराबर किन्तु ठीक विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है 
**जब चार दोस्त किसी घर में जाते हैं तो जो दोस्त कुत्ते से डरता है ,घर का कुत्ता उसी को काटता है ,क्योंकि कुत्ते के प्रति हमारा डर कुत्ते को सम्प्रेषित हो जाता है ---तो यह है नकारात्मक सोंच का परिणाम 
**अपने घर में ताला लगाकर जब हम बाहर घुमने जाते हैं और डर कर सोंचते हैं कि कंही हमारे घर में चोरी न हो जाये ---तो हम अपने शहर के चोरो को एक प्रकार का आमंत्रण देते रहते हैं कि चोरों आवो मेरे घर में अभी कोई नही है ,और चोर उसी घर में चोरी करते हैं ----तो यह है नकारात्मक सोंच का परिणाम 
**इसलिए वास्तु शास्त्र की अपनी नकारात्मक /सकारात्मक उर्जा के साथ ही साथ हमारी अपनी नकारात्मक /सकारात्मक उर्जा से हम अपने भविष्य की आधारशिला रखते हैं 
**इसलिए सुंदर भविष्य के लिए आइये आज से ही हम सकारात्मक विचारों को अपने अंदर पल्लवित ,पोषित करें 
**अगर आप नकारात्मक विचारों से परेशान हैं तो ध्यान का अभ्यास आज से शुरू कर दें ,ध्यान का अभ्यास आपके नकारात्मक विचारों को धीरे धीरे आपके अंतर्मन से बाहर निकालने में मदद करेगा !

*******************

Wednesday, August 1, 2012

ज्योतिष विचार

By - Shree Ashu Bahuguna on FACEBOOK


वेदों के सर्वांगीण अनुशीलन के लिये शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द और ज्योतिष- इन ६ अंगों के ग्रन्थ हैं। प्रतिपदसूत्र, अनुपद, छन्दोभाषा (प्रातिशाख्य), धर्मशास्त्र, न्याय तथा वैशेषिक- ये ६ उपांग ग्रन्थ भी उपलब्ध है। आयुर्वेद, धनुर्वेद, गान्धर्ववेद तथा स्थापत्यवेद- ये क्रमशः चारों वेदों के उपवेद कात्यायन ने बतलाये हैं।
विज्ञान जहां समाप्त होता है, वहां से ज्योतिष शुरू होता है, यह वेद सम्मत विज्ञान है। ज्योतिष लोगों को अंधविश्वास की ओर नहीं ले जाता, बल्कि लोगों को जागरूक करता है। 
वेद का छठा अंग ज्योतिष है , सूर्य-चंद्रमा ही पिता और माता है ।

ज्योतिष समय का विज्ञान है, इसमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और कर्म इन पांच चीजों का अध्ययन कर भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी दी जाती है। यह किसी जाति या धर्म को नहीं मानता। वेद भगवान भी ज्योतिष के बिना नहीं चलते।
वेद के छः अंग हैं, जिसमें छठा अंग ज्योतिष है। हमने पूर्व जन्म में क्या किया और वर्तमान में क्या कर रहे हैं, इसके आधार पर भविष्य में क्या परिणाम हो सकते हैं, इसकी जानकारी ज्योतिष के द्वारा दी जाती है।

ग्रहों से ही सब कुछ संचालित होते हैं। इसी से ऋतुएं भी बनती हैं। सूर्य पृथ्वी से दूर गया तो ठंड का मौसम आ गया और पास आने पर गर्मी बढ़ गई।
सूर्य आत्मा के रूप में विराजमान हैं, परिवार में इसे पिता का स्थान प्राप्त है। इसी तरह चंद्रमा मन पर विराजमान रहता है, परिवार में इसे मां का दर्जा प्राप्त है। इसलिए जिस व्यक्ति ने मां-पिता का आशीर्वाद प्राप्त कर लिया समझो वह सूर्य और चंद्रमा का आशीर्वाद प्राप्त कर लिया। मंगल शरीर की ऊर्जा है, शरीर में पर्याप्त ऊर्जा है तो आपकी सक्रियता दिखेगी। जिस व्यक्ति के मन में ईर्ष्या नहीं है समझिए, उसका बुध मजबूत है, उसे बुध का आर्शीवाद प्राप्त है। इसी तरह शुक्र परिवार में पत्नी की तरह और शरीर में शुक्राणु के रूप में मौजूद रहता है। जिस व्यक्ति का स्नायु तंत्र कमजोर है, नसें कमजोर हैं, स्पाईन का दर्द है समझो उसके ऊपर शनिदेव का प्रकोप है।



इस प्रकार हम कह सकते है कि ज्योतिष कि सही गणना व ग्रहचाल के अध्य़यन के द्वारा किसी भी जातक की काफी हद तक सही भविष्यवानी की जा सकती है.

Tuesday, July 31, 2012

द्वादशज्योतिर्लिंगस्तोत्रम् ( अर्थ सहित )

BY SHREE SURENDRA SINGH JI RAWAT - ON FACE BOOK

यदि श्रावन के महीने में शिव जी की पूजा न हो पाई हो तो कल राखी  के त्यौहार पर पूर्णिमा के दिन भी शिव जी की मन्दिर में पूजा करने से पूर्ण फल मिलता है. 

सौराष्ट्रदेशे विशदेऽतिरम्ये ज्योतिर्मयं चन्द्रकलावतंसम्।
भक्तिप्रदानाय कृपावतीर्णं तं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये।।1।।

जो भगवान् शंकर अपनी भक्ति प्रदान करने के लिए परम रमणीय व स्वच्छ सौराष्ट्र प्रदेश गुजरात में कृपा करके अवतीर्ण हुए हैं, मैं उन्हीं ज्योतिर्मयलिंगस्वरूप, चन्द्रकला को आभूषण बनाये हुए भगवान् श्री सोमनाथ की शरण में जाता हूं।

श्रीशैलशृंगे विबुधातिसंगे तुलाद्रितुंगेऽपि मुदा वसन्तम्।
तमर्जुनं मल्लिकपूर्वमेकं नमामि संसारसमुद्रसेतुम्।।2।।

ऊंचाई की तुलना में जो अन्य पर्वतों से ऊंचा है, जिसमें देवताओं का समागम होता रहता है, ऐसे श्रीशैलश्रृंग में जो प्रसन्नतापूर्वक निवास करते हैं, और जो संसार सागर को पार करने के लिए सेतु के समान हैं, उन्हीं एकमात्र श्री मल्लिकार्जुन भगवान् को मैं नमस्कार करता हूँ।

अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्।
अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।3।।

जो भगवान् शंकर संतजनों को मोक्ष प्रदान करने के लिए अवन्तिकापुरी उज्जैन में अवतार धारण किए हैं, अकाल मृत्यु से बचने के लिए उन देवों के भी देव महाकाल नाम से विख्यात महादेव जी को मैं नमस्कार करता हूं।

कावेरिकानर्मदयो: पवित्रे समागमे सज्जनतारणाय।
सदैव मान्धातृपुरे वसन्तमोंकारमीशं शिवमेकमीडे।।4।।

जो भगवान् शंकर सज्जनों को इस संसार सागर से पार उतारने के लिए कावेरी और नर्मदा के पवित्र संगम में स्थित मान्धता नगरी में सदा निवास करते हैं, उन्हीं अद्वितीय ‘ओंकारेश्वर’ नाम से प्रसिद्ध श्री शिव की मैं स्तुति करता हूं